Thursday, July 23, 2026
HomeBiharसंसद परिसर की ओर बढ़ने और कथित हिंसा की घटनाएं लोकतंत्र के...

संसद परिसर की ओर बढ़ने और कथित हिंसा की घटनाएं लोकतंत्र के खिलाफ : डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हाल के दिनों में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई कथित घटनाओं की निंदा की है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और उसकी गरिमा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों एवं नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर की ओर बढ़ने, पुलिस-प्रशासन के साथ कथित धक्का-मुक्की, पथराव और अराजक माहौल उत्पन्न करने जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध हैं।

डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि चुनावों में लगातार हार से हताश विपक्ष जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर युवाओं और छात्रों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जुड़ा है, न कि राजनीतिक उकसावे और हिंसात्मक गतिविधियों से।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस समर्थित तत्वों और असामाजिक लोगों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र संवाद, शांति और संवैधानिक मर्यादाओं से चलता है, न कि हिंसा और अराजकता से। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Most Popular

error: Content is protected !!