बेलागंज।बिहार सरकार की योजना के तहत लाभार्थियों राशन कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेलागंज प्रखंड में 1941 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लेकर प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार ने बताया कि पहले चरण के तहत 26 जुलाई तक लाभार्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 5 अगस्त तक आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पात्र परिवार समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे प्रखंड में विकास मित्रों और पंचायत सचिवों को जनजागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रखंड प्रशासन ने सभी लाभार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है, ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नए राशन कार्ड निर्गत किए जा सकें।
