Friday, July 24, 2026
HomeBiharएसएसबी के अधिकारियों निर्देशन में 250 पौधों के साथ स्कूली बच्चों ने...

एसएसबी के अधिकारियों निर्देशन में 250 पौधों के साथ स्कूली बच्चों ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प

बेलागंज। पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बेल्हाड़ी स्थित श्रीमती सूरत कुंवर +2 विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर और आसपास 250 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। अभियान उप महानिरीक्षक मानवेंद्र के निर्देशन तथा उप कमांडेंट (संचार) रवि शेखर झा के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि छात्र-छात्राओं ने स्वयं पौधारोपण कर उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। एसएसबी अधिकारियों ने बच्चों को वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और हरित पर्यावरण की आवश्यकता से अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन शर्मा ने कहा कि ऐसे अभियान बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। वहीं पंचायत के मुखिया मुन्ना मालाकार ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षक, ग्रामीण और एसएसबी के जवान भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!