निकाली गई
जन-जागरूकता रैली
-छात्रों ने लगाए नारे “बाल श्रम छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो
वजीरगंज।मानव व्यापार, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी के उन्मूलन के उद्देश्य से 18 जुलाई से शुरू उन्मूलन सप्ताह का समापन समारोह शनिवार को मध्य विद्यालय, तरवाँ, वजीरगंज में आयोजित किया गया।
कवच परियोजना, सेंटर डायरेक्ट, गया के निर्देशन एवं प्रशासनिक विभाग के सहयोग से आयोजित इस सप्ताह भर चलने वाले अभियान में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।
समापन दिवस पर विद्यालय परिसर से एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिवाकर भारती ने की। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर यादव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार, कवच परियोजना के पदाधिकारी, प्रशासनिक विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना ही बाल श्रम और तस्करी की रोकथाम का सबसे बड़ा उपाय है। कार्यक्रम में सिम्पू कुमार, अजय विश्वकर्मा, उमेश कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, विभा कुमारी, शहनाज बानो, कमरुल होदा खान, नीलम कुमारी, गीता सिन्हा, बेबी कुमारी, मंजू विश्वकर्मा, इंदु कुमारी एवं गीता कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने अपने विचार रखे।
रैली के दौरान छात्रों ने बाल श्रम छोड़ो, शिक्षा से नाता जोड़ो, हर बच्चा पढ़ेगा, तभी देश बढ़ेगा, मानव तस्करी रोकें, बच्चों का भविष्य संवारें और बंधुआ मजदूरी मुक्त भारत, हमारा संकल्प जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का समापन मानव व्यापार, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
