सीएम सम्राट चौधरी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण
वजीरगंज।बिहार सरकार के गठन के बाद सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को वजीरगंज प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रसारण को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी वर्ग ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष महेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उपस्थित लोगों ने सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनका लाभ आम जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।
कार्यक्रम में बिहार के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
