Home Bihar बिजली विभाग की लापरवाही और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया पावर ग्रिड का घेराव
Bihar

बिजली विभाग की लापरवाही और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया पावर ग्रिड का घेराव

Share
Share

बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में बिजली के अनापूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान प्रखंड के शाकिर बिगहा पंचायत के धनावां गांव के वार्ड नंबर 2 और 3 के दर्जनों ग्रामीणों ने बेलागंज पावर सब स्टेशन का घेराव किया। घेराव कर रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में जर्जर तार से बिजली सप्लाई हो रहा है और आए दिन शॉर्ट सर्किट से समस्या आती रहती है। साथ ही लो वोल्टेज से भी ग्रामीण परेशान हैं। लो वोल्टेज की समस्या इतना विकराल है कि आए दिन मोबाईल चार्ज कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। वही कृषि कार्य का मौसम होने और अनावृष्टि का दंश झेल रहे किसानों को बिजली विभाग के अधिकारियों के लापरवाही और मनमानी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मामले को लेकर पहले भी कई बार कार्यालय में आवेदन दिया गया है। मगर अधिकारियों के कुंभकर्णी निंद्रा के कारण अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है। परेशान ग्रामीणों ने भाकपा माले के युवा नेता मो शेरजहां के नेतृत्व में बेलागंज पावर सब स्टेशन का घेराव किया। भाकपा माले नेता ने बताया कि घेराव की सूचना के बाद विभाग के कनीय अभियंता भागे भागे कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से बात कर जल्द हीं समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं विभाग में एसडीओ ने फोन पर बात कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द समस्या का समाधान कर दिया जायेगा। भाकपा नेता मो शेरजहां ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर काम नहीं हुआ तो दोबारा और इससे उग्र आंदोलन किया जाएगा।  प्रदर्शन में मो शोएब, मो आजम आलम, मो मुजफ्फर, मो कैसर आलम समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!