Thursday, July 30, 2026
HomeBiharवजीरगंज में 330 लीटर देसी शराब बरामद एक गिरफ्तार

वजीरगंज में 330 लीटर देसी शराब बरामद एक गिरफ्तार

वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरा एवं टीपौ गांव  के निकट बीते बुधवार की देर रात्रि एवं गुरुवार की अगले सुबह पुलिसिया कार्रवाई में 330 लीटर देसी शराब बरामद किया गया वहीं एक शराब तस्कर की गिरफ्तारी भी हुई है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पूरा गांव के निकट एक बोलेरो पर लदी 180 लीटर देसी शराब जप्त की गई है ,जबकि टिपौ गांव  के निकट से एक बाइक पर 150 लीटर देसी शराब ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर फतेहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। संबंधित कार्रवाई के बाद मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजा जा रहा है जबकि बरामद बोलेरो एवं बाइक तथा देसी शराब को थाना परिसर में रखा गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!