गया/आमस। आमस थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी 53 वर्षीय ब्रिजनन्दन प्रजापत बीते 17 जुलाई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह पटना गए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने आमस थाना में आवेदन देकर उनकी बरामदगी की गुहार लगाई है।
परिजनों ने बताया कि घर से निकलने से पहले उनका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। बताया जाता है कि घर से जाते समय उन्होंने दोबारा घर नहीं लौटने की बात भी कही थी। इसके बाद से उनका मोबाइल भी संपर्क से बाहर है।
लापता व्यक्ति की पहचान ब्रिजनन्दन प्रजापत, पिता/पता बिशुनपुर गांव, थाना आमस, पोस्ट नीमा बुधौल, जिला गया के रूप में हुई है। उनका रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 6 इंच, शरीर सामान्य, बाल काले तथा आंखें काली हैं। दाहिनी भौंह के ऊपर हल्का तिल उनकी विशेष पहचान है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को ब्रिजनन्दन प्रजापत के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल मोबाइल नंबर 8383975391 अथवा 9523575495 पर संपर्क करें। परिजनों का कहना है कि आपकी एक छोटी सी सूचना उन्हें उनके परिवार से मिलाने में मददगार साबित हो सकती है।
