आमस प्रखंड के सावकला स्थित बीआरसी सभागार में शुक्रवार को नए बीईओ विवेक कुमार का भव्य स्वागत एवं निवर्तमान बीईओ रंजीत कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। शिक्षकों द्वारा आयोजित समारोह में बीडीओ नीरज कुमार राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि रंजीत कुमार ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से आमस प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि यहां के शिक्षकों के सहयोग और मेहनत से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। वहीं नए बीईओ एवं शैक्षणिक कल्याण पदाधिकारी विवेक कुमार का शिक्षकों ने बुके एवं पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई। इस दौरान रंजीत कुमार ने सभी शिक्षकों का आभार जताया। समारोह में बिआरपी उमेश कुमार एचएम राजेंद्र बैठा, अवधेश कुमार, निरंजन कुमार, रामदहीन पासवान, सरोज कुमारी, एचटी मनोज चौधरी, सुजीत कुमार, रमेश पंडित, बसंत यादव, रंजीत राज, बलिराम दास, सागर कुमार, शिक्षक अमित सिंह, कपिलदेव पासवान, प्रभात कुमार, टुन्ना यादव, नदीम अख्तर, इमरोज़ अली, राजेश रौशन, अरुण कुमार, इमरोज़ अली, मदनी खान, मंटु कुमार आदि उपस्थित थे।
