Saturday, August 1, 2026
HomeBiharछपरा की घटना के विरोध में वजीरगंज के बीडीओ पांचवें दिन भी...

छपरा की घटना के विरोध में वजीरगंज के बीडीओ पांचवें दिन भी काली पट्टी बांधकर करते रहे काम

वजीरगंज। सारण जिले के छपरा में 25 जुलाई को विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हिंसक हमले और पथराव के विरोध में वजीरगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह लगातार पांचवें दिन भी काली पट्टी बांधकर सरकारी कार्यों का निर्वहन करते रहे। यह सांकेतिक विरोध बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर राज्यव्यापी अभियान के तहत किया जा रहा है।संघ ने सरकार से प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा अधिकारियों के सम्मान की रक्षा की मांग की है। इसी के समर्थन में राज्य के विभिन्न प्रखंडों की तरह वजीरगंज में भी बीडीओ काली पट्टी बांधकर कार्यालयीन कार्य, बैठकों और जनसुनवाई में भाग ले रहे हैं।
बीडीओ प्रभाकर सिंह ने बताया कि यह विरोध पूरी तरह सांकेतिक है। सरकारी कार्य प्रभावित किए बिना सरकार का ध्यान अधिकारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि वे निर्भय होकर आम लोगों की सेवा कर सकें।

Most Popular

error: Content is protected !!