Saturday, August 1, 2026
HomeBiharविधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को बेलागंज विधायक मनोरमा देवी...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के साथ बेला प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

बेलागंज।गया जिले में कम वर्षा के कारण उत्पन्न कृषि संकट को देखते हुए सरकार ने सिंचाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए बिजली आपूर्ति को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के साथ बेला प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली, पेयजल, खाद की उपलब्धता तथा ट्रांसफार्मरों की स्थिति पर चर्चा हुई। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार की व्यवस्था के अनुसार किसानों को सिंचाई के लिए प्रतिदिन कम-से-कम 12 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने समाचारों में कुछ क्षेत्रों में कम अवधि की बिजली आपूर्ति का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेलागंज की अधिकांश पंचायतों में 12 घंटे से अधिक तथा कई स्थानों पर 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर तक सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रखंड में करीब 900 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं और खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के साथ जरूरत के अनुसार अतिरिक्त क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था को लेकर सभी खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत तथा कृषि विभाग को किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!