Thursday, August 13, 2026
HomeBiharप्राथमिक विद्यालय एकम्बा की रसोइया ज्ञानती देवी का आकस्मिक निधन

प्राथमिक विद्यालय एकम्बा की रसोइया ज्ञानती देवी का आकस्मिक निधन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मुखिया समेत ग्रामीणों ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय एकंबा में कार्यरत रसोइया 37 वर्षीय ज्ञानती देवी का बुधवार देर रात उनके घर पर आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निधन की सूचना पर मुखिया राजकुमार शर्मा गुरुवार की सुबह मृतका के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुखिया ने बताया कि मृतका के पति महेंद्र दास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ज्ञानती देवी वर्ष 2005 से प्राथमिक विद्यालय एकंबा में रसोइया के रूप में कार्यरत थीं।घटना की जानकारी मिलने के बाद वार्ड सदस्य सह शिक्षा समिति अध्यक्ष अजय पासवान, वरीय शिक्षक प्रमोद कुमार विश्वास समेत गांव के दर्जनों लोग मृतका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। विद्यालय प्रधान शिक्षिका कुमारी सरिता सिन्हा सहित सभी शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने ज्ञानती देवी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Most Popular

error: Content is protected !!