Thursday, August 13, 2026
HomeBiharवज़ीरगंज के करजरा में अधिवक्ता के बंद घर में चोरी, 55 हजार...

वज़ीरगंज के करजरा में अधिवक्ता के बंद घर में चोरी, 55 हजार नकद समेत 1.5 लाख का सामान ले गए चोर

16 सीसीटीवी कैमरे और 2 डीवीआर  भी उखाड़ ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

वज़ीरगंज।वज़ीरगंज थाना क्षेत्र के करजरा गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने एक अधिवक्ता के बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर में रखे 55 हजार रुपये नकद के साथ लगभग 1.5 लाख रुपये से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के संबंध में गृहस्वामी कुमार अभिमन्यु प्रताप ने बताया कि वे पटना हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ता हैं। उनका भाई का एनजीओ से संबंधित कार्यालय भी इसी मकान में संचालित होता है। घर की देखभाल के लिए दिनेश चौधरी को रखा गया है।गुरुवार सुबह दिनेश ने फोन कर चोरी की सूचना दी। घर पहुंचने पर देखा कि मेन दरवाजे और कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में लगे 16 सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और कैमरों से जुड़े दो डीवीआर  भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा गोदरेज में रखे 55 हजार रुपये नकद, बैग और अटैचियों को भी खंगाल डाला।
घटना की सूचना मिलते ही वज़ीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी  फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!