Thursday, August 20, 2026
HomeBiharप्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मिला स्वीकृति एवं प्रशंसा पत्र

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मिला स्वीकृति एवं प्रशंसा पत्र

बेलागंज।प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-2027 के चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं शुभकामना संदेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लाभुकों को योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति से संबंधित पत्र प्रदान किए गए। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभुकों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार राय, ग्रामीण विकास पदाधिकारी स्मिता वर्मा सहित प्रखंड कार्यालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सभी कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को योजना के उद्देश्य और आवास निर्माण से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही लाभुकों से आवास निर्माण में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य पूरा करने की अपील की गई। बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में लाभुकों के बीच स्वीकृति एवं प्रशंसा पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बेलागंज प्रखंड में भी कार्यक्रम आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के चयनित लाभुकों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 28 लाभुकों को चयन/स्वीकृति पत्र तथा 18 लाभुकों के बीच प्रशंसा पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, ताकि गरीब परिवारों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। अधिकारियों ने लाभुकों को आवास निर्माण कार्य में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित कार्यालय या कर्मियों से संपर्क करने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मिला स्वीकृति एवं प्रशंसा पत्र

बेलागंज।

प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-2027 के चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं शुभकामना संदेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लाभुकों को योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति से संबंधित पत्र प्रदान किए गए। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद लाभुकों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार राय, ग्रामीण विकास पदाधिकारी स्मिता वर्मा सहित प्रखंड कार्यालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सभी कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को योजना के उद्देश्य और आवास निर्माण से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही लाभुकों से आवास निर्माण में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य पूरा करने की अपील की गई। बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में लाभुकों के बीच स्वीकृति एवं प्रशंसा पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बेलागंज प्रखंड में भी कार्यक्रम आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के चयनित लाभुकों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 28 लाभुकों को चयन/स्वीकृति पत्र तथा 18 लाभुकों के बीच प्रशंसा पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, ताकि गरीब परिवारों को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। अधिकारियों ने लाभुकों को आवास निर्माण कार्य में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित कार्यालय या कर्मियों से संपर्क करने की सलाह दी।

Most Popular

error: Content is protected !!