Thursday, September 10, 2026
HomeBiharशेरघाटी न्यायलय परिसर में चली गोली फोटु खान सहित एक जवान घायल

शेरघाटी न्यायलय परिसर में चली गोली फोटु खान सहित एक जवान घायल

गया। जिले के शेरघाटी कोर्ट परिसर में  अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए फोटू खान पर गोलियां चलाई गई है।। उसे दो गोली लगी है। वहीं एक पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। साथ ही अपराधियों के धड़-पकड़ में जुट गयी है। फोटू खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनवर की हत्या उसके बेटे के सामने की थी। उस समय अनवर सैलून में अपने बेटे का बाल बनवा रहा था और खुद दाढ़ी। इस मामले में 5 लोग जेल में बन्द चल रहे है। आमस टोल प्लाजा के निकट 100 बिगहे जमीन के लिए दोनों के बीच अदावत चल रही थी।

Most Popular

error: Content is protected !!