Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedये परी स्वर्ग वाली नहीं, धरती को स्वर्ग बना रही', मन की...

ये परी स्वर्ग वाली नहीं, धरती को स्वर्ग बना रही’, मन की बात में पीएम मोदी ने किस परी प्रोजेक्ट का किया जिक्र

डेस्क।पीएम मोदी ने मन की बात में पैरिस ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की बात की। पीएम ने इसी के साथ खादी के कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ाने को कहा। पीएम ने इस रेडियो कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम से लेकर परी प्रोजेक्ट के बारे में बात की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान प्रोजेक्ट परी के बारे में भी बात की। पीएम मोदी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिए सार्वजनिक कला को बढ़ावा दिया जा रहा है। दरअसल, प्रोजेक्ट परी उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाकर सार्वजनिक कला को लोकप्रिय बनाने का एक बड़ा माध्यम बन रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब आप ‘परी’ सुनकर भ्रमित न हों। यह परी स्वर्ग की कल्पना से जुड़ी नहीं है, बल्कि धरती को स्वर्ग बना रही है। ‘परी’ का मतलब है पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया। प्रोजेक्ट के जरिए देश के कलाकारों को मिल रही पहचान पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट परी उभरते कलाकारों को एक मंच पर लाकर सार्वजनिक कला को लोकप्रिय बनाने का बड़ा माध्यम बन रहा है।

Most Popular

error: Content is protected !!