Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorizedपुर्व नक्सली हुआ गिरफ्तार रंगदारी वसूलने मामले में

पुर्व नक्सली हुआ गिरफ्तार रंगदारी वसूलने मामले में

बेलागंज।बुधवार की सुबह चाकंद थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहादुर बिगहा गांव में छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी पर नक्सली गतिविधि में शामिल रहने सहित कई अपराधिक मामलो का आरोपी है। जिसे पुलिस बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में डीएसपी विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम ने बताया कि 26/12/2023 को चाकंद थाना क्षेत्र के एक ईट भट्ठा पर  नक्सलियों द्वारा भट्ठा पर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की घटना का अंजाम दिया गया था। इस दौरान कथित नक्सलियों ने मजदूरों में पास से मोबाईल फोन और पैसा भी छीन लिया था। वहीं भट्ठा मालिक से लेबी की मांग की गई थी। उक्त मामले को लेकर चाकंद थाना में कांड संख्या 416/23 दर्ज किया गया था।डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि उक्त कांड में कुल दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उक्त नक्सली घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक प्राथमिकी अभियुक्त मनोज यादव को को जिले के कोंच थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं पुलिस ने इस मामले में अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के बहादुर बिगहा गांव निवासी स्व जगदेव यादव में पुत्र सुरेंद्र यादव उर्फ कईल यादव को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नक्सली कईल यादव का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है।

Most Popular

error: Content is protected !!