Home Bihar 2025 में बनेगी जन सुराज की सरकार, अगला विधानसभा जन सुराजियों से भरा होगा, आपको चुनाव लड़ाएंगे तो हारने नहीं देंगे
Bihar

2025 में बनेगी जन सुराज की सरकार, अगला विधानसभा जन सुराजियों से भरा होगा, आपको चुनाव लड़ाएंगे तो हारने नहीं देंगे

Share
Share

प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, बोले

पटना।जन सुराज परिवार का कुनबा रोज़ तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके संस्थापक और जन सुराज पदयात्रा अभियान के शिल्पकार प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को बदलने और नया बिहार का जज्बा रखने वाले हर दल के लोग तेजी से जन सुराज से जुड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाकर जन सुराज अपने बूते सरकार बनाएगा। जन सुराज दो अक्टूबर को राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित हो जाएगा, जिसका नाम जन सुराज पार्टी होगा।

प्रशांत किशोर ने यह दावा किया है कि अगली बार बिहार विधानसभा जन सुराजियों से भरा होगा। बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम चुनाव लड़ाएंगे तो हारने नहीं देंगे। जन सुराज अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और बिहार में अपनी सरकार बनाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी का नेता कौन होगा, यह भी लोग तय करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर बनाएंगें। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज रोजगार की गारंटी देगा और इसमें कहीं कोई शक मत रखिए, एक साल से ज्यादा नहीं लगेगा। उन्होंने बिहार की जनता को आश्वस्त करते हुए  कहा कि जन सुराज पर भरोसा रखिए और अपना साथ दीजिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!