Friday, October 23, 2026
HomeBiharदूरस्थ शिक्षा विभाग के सभागार में सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्य, बरसर...

दूरस्थ शिक्षा विभाग के सभागार में सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्य, बरसर और लेखापाल की बैठक कुलपति प्रो एसपी शाही की अध्यक्षता में हुई।

गया।दूरस्थ शिक्षा विभाग के सभागार में सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्य, बरसर और लेखापाल की बैठक कुलपति प्रो एसपी शाही की अध्यक्षता में हुई। कुलपति प्रो एसपी शाही ने कहा कि सभी प्राचार्य अपने  महाविद्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधा विकसित करें, जिससे कि प्राचार्यों के साथ नियमित रूप से बैठक होती रहे। इस बैठक में कुलसचिव डॉ बिपिन कुमार ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया कि शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा स्थाई/नियमित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतनादि  भुगतान हेतु जारी किए गए प्रोफार्मा को महाविद्यालय द्वारा अपलोड करके उसका प्रिंटआउट ससमय विश्वविद्यालय को प्रेषित करना होगा। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा बनाने गए एचआरएमएस( ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) में महाविद्यालय के प्राचार्य ही नियंत्रण पदाधिकारी होंगे। वित्तपदाधिकारी श्री इंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालयों में केवल दो बैंक खातों का संचालन होगा। पहला सैलरी/पेंशन खाता तथा दूसरा खाता कॉर्पस फंड खाता। किंतु जिन खातों में सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं हेतु पैसा आता है, ऐसे खातों का संचालन पूर्ववत होता रहेगा। इसके साथ साथ सभी महाविद्यालयों को प्रत्येक महीने बैंक खाते का स्टेटमेंट भी विश्वविद्यालय को प्रेषित करना होगा।

Most Popular

error: Content is protected !!