Sunday, October 25, 2026
HomeBiharवज़ीरगंज के होमियोपैथ चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार दुबई में हुए सम्मानित

वज़ीरगंज के होमियोपैथ चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार दुबई में हुए सम्मानित

वज़ीरगंज।वज़ीरगंज के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार दुबई में  बेलसन होम्योपैथी कंपनी द्वारा आयोजित इंटरनेशनल हेल्थ सेमीनार 2024 में होम्यो आइकॉनिक आवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया |
गत 31जुलाई को दुबई के एक कॉन्फ्रेंस हॉल में डॉ सुबोध कुमार को बेलसन होमियोपैथी कम्पनी के निदेशक संजय कुमार सिंह एवं अनूप कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया | इस मौके पर इनकी पत्नी रंजना कुमारी भी उपस्थित थी |इनको होम्यो आइकॉनिक आवार्ड से सम्मानित होने पर वज़ीरगंज क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने बधाई दी है |इसके पूर्व भी इन्हे बैंकॉक, श्रीनगर एवं मनाली में भी होमियोपैथी के विभिन्न आवार्ड से सम्मानित किया गया था |

Most Popular

error: Content is protected !!