Monday, October 26, 2026
HomeBiharएएसपी ने की कांडों की समीक्षा

एएसपी ने की कांडों की समीक्षा


बेलागंज। एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने’मिशन अनुसंधान के तहत मंगलवार को बेलागंज थाने में लंबित कांडों की क्रमवार समीक्षा की।समीक्षा के क्रम में एएसपी ने क्षेत्र में हत्या,डकैती,लूट,छिनतई और अन्य गंभीर लंबित अपराधों में संलिप्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तुरंत सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दी। एएसपी ने समीक्षा के दौरान फरार अपराधियों के विरुद्ध वारंट और कुर्की जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने लंबित कांडों के सभी बिंदुओं पर यथोचित कारवाई करने का निर्देश देते हुए जल्दी से जल्दी कांडों का निष्पादन करने को कहा।

Most Popular

error: Content is protected !!