Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharदहेज को लेकर विवाहिता की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए...

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कोंच। थाना क्षेत्र के ढिबरी गांव से दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया की कांड संख्या 103/24 के हत्यारोपित ढ़िबरी गांव के सुब्बा लाल यादव एवं अनीता देवी को पीएसआई सत्यम कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया और उक्त दोनों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई बुधीलाल यादव ने केस दर्ज कराई थी कि मेरी बहन मृतक धानो देवी की शादी बीते दस पूर्व उपेंद्र यादव पिता जगदीश यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित और मारपीट की जाती थी। उसके बाद महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी थी।

Most Popular

error: Content is protected !!