Tuesday, October 27, 2026
HomeBiharजहानाबाद पुलिस अधीक्षक ने आपरेशन मुस्कान के तहत खो गए 35 मोबाइल...

जहानाबाद पुलिस अधीक्षक ने आपरेशन मुस्कान के तहत खो गए 35 मोबाइल को लौटाया

जहानाबाद।जिले में चलाएं जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत लोगों को चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास पुलिस कर रही है
इसी कड़ी में आज बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में 35 लोगों को चेहरे पर मुस्कान लाने का भरसक प्रयास करने का काम किया।
पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह ने बताया कि आज 35 लोगों को खोए हुए मोबाइल को बरामद किया गया, जिसे आज उनलोगो को जो वास्तविक हकदार हैं उन्हें लौटाया जा रहा है।
वही उन्होंने बताया कि पिछले वार भी 38 मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस लौटाया गया था,आज पुनः 35 लोगों को खोए हुए मोबाइल वापस लौटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आपरेशन मुस्कान के तहत जिले के पुलिस काफी सतर्क है, और लोगों को चेहरे पर मुस्कान लाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

जहानाबाद से वरुण कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!