Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharबिहार पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण को लेकर 11सूत्री...

बिहार पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण को लेकर 11सूत्री संकल्प

वज़ीरगंज |पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देश पर बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिहार के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया |इसी कड़ी में वज़ीरगंज प्रखंड के मध्य बिद्यालय दाखिनगांव में प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार के देखरेख में बिहार पृथ्वी दिवस पर  बिद्यालय के बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमे पर्यावरण संरक्षण के बिभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की गई एवं अंत में सभी बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित 11सूत्री संकल्प लिया |इस मौके पर बिद्यालय के सभी बच्चे एवं शिक्षक मौजूद थे |

Most Popular

error: Content is protected !!