Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedवजीरगंज में स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए मनाया क्रांति दिवस

वजीरगंज में स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए मनाया क्रांति दिवस

वजीरगंज । देश की आजादी के दिवानों को याद करते हुए बुधवार को वज़ीरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। सबसे पहले अमर सेनानी खुशियाल सिंह स्मारक परिसर के निकट दर्जनों देश प्रेमी व समाजसेवी तथा नेतागण एकत्रित हुए और स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। दर्जनों देश प्रेमियों ने स्थल पर पहुंचकर खुशियाल सिंह, महात्मा गांधी, डॉ0 भीम राव अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में वजीरगंज के सैंकड़ो सेनानियों ने अपना सर्वस्व त्याग कर दिया है, जिसमें बाबु खुशियाल सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी, वे सेनानियों के पथ प्रदर्शक थे और अंग्रेजों के लिये काल। हमें इन्हें इस प्रकार याद रखना चाहिये कि इतिहास के पन्नों को पलटकर देखने की आवश्यकता न पड़े, तभी हम आने वाली पीढ़ियों को इसका आभास कराते हुए देशभक्ति का जुनून पैदा कर सकते हैं। मौके पर जिप सदस्य छोटू दास, बीडीओ प्रभाकर सिंह, क्षितिज मोहन सिंह, परमानन्द सिंह, तपेश्वर पुरी, भरत सिंह, देवी दयाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजू सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, महेश सिंह, झूलन सिंह, प्रेम प्रकाश सहित अन्य उपस्थित होकर सेनानियों को याद कर नमन किया।
फोटो :- वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को अमर सेनानी बाबु खुशियाल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नमन करते देश प्रेमी समूह

Most Popular

error: Content is protected !!