Saturday, October 24, 2026
HomeBiharहज यात्रा के लिए आवेदन नौ सितंबर तक*

हज यात्रा के लिए आवेदन नौ सितंबर तक*

Desk।हज करने की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन हज यात्रा के लिये घर बैठे अपने मोबाइल से हज सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन से कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 का हज एक्शन प्लान घोषित कर दिया है। हज आवेदन की *अंतिम तिथि 9 सितंबर तय की गई है।* मोबाइल एप के साथ ही हज कमेटी की वेबसाइट *hajcom- mittee.gov.inkaa* पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। राज्य हज कमेटी के सचिव  ने बताया कि हज यात्रा के लिए वही आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट मौजूद है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों के आवेदक ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक हज के लिये आवेदन करने से पहले हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध हज गाइडलाइन को जरूर पढ़ लें। उन्होंने बताया कि फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर तय की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले *आवेदकों के पासपोर्ट की वैधता 15 जनवरी 2026 तक होना जरूरी है।*

Most Popular

error: Content is protected !!