Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedमनाई गई स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि*

मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि*


बेलागंज। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी नन्द किशोर सिंह उर्फ नन्दा बाबू की 15वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को हसनपुर गांव में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्व सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व नन्द किशोर बाबू देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने क्षेत्र में खेती बारी और किसानी को आधुनिक स्वरूप दिया। नन्दा बाबू भारत छोड़ो आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्या नन्दन सिंह, डॉ अवधेश कुमार सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार सोलंकी, मुकेश कुमार सिंह, परमजीत कुमार सिंह, छात्र नेता नितिन कुमार सिंह,प्रणव राजपूत,विभू कुमार, ठाकुर रजनीश कुमार कुन्दन, कुमार धीरेन्द्र,अनुज कुमार अन्नु सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!