Saturday, October 24, 2026
HomeBiharपिकअप की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

पिकअप की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बेलागंज। चाकन्द हाईस्कूल के पास एनएच 22पर शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक घटना के बाद बेहोश होकर सड़क पर गिर गया और पिकअप चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। घायल को आस-पास रहे लोगों ने सड़क से उठाकर ऑटो से इलाज के लिए जेपीएन अस्पताल पहुंचाया।घायल युवक की पहचान चाकन्द क्षेत्र के नवीनगर के युसूफ कुरैशी के बेटे मुन्ना कुरैशी के रूप में किया गया है। घायल मुन्ना कुरैशी के चेहरे और सिर में गंभीर चोट आई है। जेपीएन अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति के मद्देनजर पटना रेफर कर दिया है। इधर परिवार के लोगों ने बताया कि मुन्ना की हालत स्थिर बनी हुई है।

Most Popular

error: Content is protected !!