Saturday, October 24, 2026
HomeBiharजहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र देर से मिलने पर...

जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र देर से मिलने पर परिक्षार्थियों ने जमकर मचाया बवाल।

रामकृष्ण परमहंस स्कूल में पहुंचे डी एम एस पी सहित अन्य पदाधिकारी


जहानाबाद ।जिले के एक  परीक्षा केंद्र पर सिपाही भर्ती परिक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंचे। यह घटना रामकृष्ण परमहंस स्कूल की है, जहां सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र बनाया गया था। लेकिन चयन परिषद के तरफ से जो प्रश्न पत्र आया था उसमें कोड को लेकर कुछ गड़बड़ी थी। छात्रों ने इसका विरोध कर दिया जिसके वजह से समय पर प्रश्न पत्र नहीं वितरित हो सका। परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और केंद्र से बाहर निकल कर हंगामा करने लगे।
अभ्यर्थी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस घटना की जानकारी डीएम-एसपी को मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और दो घंटे बाद परीक्षा चालू कराया । डी एम और एस पी ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं थी ना तो कोई और कारण था सिर्फ दूसरे कोड का प्रश्न पत्र दूसरे कोड पर आने की वजह से इस तरह की घटना सामने आई। आने वाले तीन चरणों में ऐसी स्थिति ना बने इसका ख्याल रखा जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!