Sunday, October 25, 2026
HomeBiharशराब के नशे में टाउन थाने के दारोगा ने उत्पाद थाने में...

शराब के नशे में टाउन थाने के दारोगा ने उत्पाद थाने में पिस्टल के बट से मारकर एसआई को किया घायल

जमुई।जमुई में शराब के नशे में धूत होकर उत्पाद थाने पहुंचे एक टाउन थाने के दरोगा ने पिस्टल के बट से मारकर घायल कर उत्पाद थाने के एसआई को घायल कर दिया। हालांकि मामले की जानकारी के बाद एसपी शौर्य सुमन ने उक्त दारोगा को निलंबित कर दिया है। दरअसल पूरा मामला जमुई शहर के टाउन थाना अंतर्गत उत्पाद थाने कि है। जहां रविवार की दोपहर शराब के नशे में धूत टाउन थाने के दारोगा केदार उरांव अचानक सिविल ड्रेस में पिस्तौल लेकर पहुंच गया और थाने के बाहर प्रतीक्षा में बैठे तीन महिला उत्पाद पुलिस से छेड़खानी करने लगा। जब इसका विरोध उत्पाद थाने के एसआई राकेश कुमार सिंह ने किया तो वह शराब के नशे में हंगामा करने लगा और राकेश कुमार पर पिस्टल से उसके सिर पर मारकर घायल कर दिया।

जमुई से सदानंद कुमार

Most Popular

error: Content is protected !!