Sunday, October 25, 2026
HomeBiharहथियार का भय दिखाकर लूटने वाले दो लोगो को किया गिरफतार

हथियार का भय दिखाकर लूटने वाले दो लोगो को किया गिरफतार

अलीपुर थाना की पुलिस ने हथियार का भय दिखा मोबाइल लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को धर दबोचा। वहीं लुटे गए मोबाइल के साथ एक अंडर एज लड़के को भी पकड़ा  जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि अलीपुर थानाक्षेत्र के निमसर गांव के समीप एक व्यक्ति से दो अज्ञात लोग हथियार के बल पर मोबाइल छीन लिया है। अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए अपराधियों के भागने की दिशा में सघन छानबीन शुरु किए। इसी क्रम में मखदुमपुर गांव के पास दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो को धर दबोचा। दोनो की निशानदेही पर खेत से एक देशी कट्टा एवं एक विधि विरुद्ध बालक के समीप से लुटा गया मोबाइल जब्त किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अलीपुर थानाक्षेत्र के मखदुमपुर ग्राम के सब्बीर अंसारी के पुत्र शाहनवाज आलम एवं मदारपुर ग्राम के विमलेश सिंह के पुत्र नीलेश कुमार सिंह के रूप में हुई। जानकारी हो कि शाहनवाज के विरुद्ध झारखंड में भी लूटपाट करने का मामला दर्ज है। विगत कुछ माह पूर्व शाहनवाज के घर से पुलिस ने झारखंड में हुई बड़ी लूट की जांच के क्रम में 1.5 लाख रुपया नगद बरामद किया था। पुलिस दबोचे गए अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।

Most Popular

error: Content is protected !!