Sunday, October 25, 2026
HomeBiharफल्गु नदी में डूबने से एक युवक की हुई मौत

फल्गु नदी में डूबने से एक युवक की हुई मौत

बेलागंज प्रखंड के फतेहपुर निवासी 18 वर्षीय युवक रवि रंजन कुमार की फल्गु नदी में डूबकर मौत हो गई।

मृतक के पिता नरेश यादव ने बताया की मेरा बेटा मवेशी चराने नदी किनारे गया हुआ था। रविवार शाम हसनपुर घाट पर फल्गु नदी में बालू उत्खनन से बने गड्ढे में डूबने की खबर आई। रात भर कुछ पता नहीं चला।

आज सुबह खोजने पर उसका शव नदी से दूसरे किनारे पर खिजरसराय थाना अंतर्गत डेगांव घाट से बरामद किया गया।

घटनास्थल पर मौजूद भाकपा माले नेता मो. मोजम्मील ने कहा कि बालू माफिया द्वारा अवैध खनन के कारण नदी में काफी गड्ढा हो गया है जिसके कारण आए दिन डूबने से लोगों की मौत होती रहती है।

घटनास्थल पर बेलागंज थाना की पुलिस मौजूद है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!