Sunday, October 25, 2026
HomeBiharफतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव के रहने वाले राकेश कुमार के...

फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव के रहने वाले राकेश कुमार के 1 साल का बच्चा रियांश ने अपने छत पर ही खेल रहा था साँप को चबाने लगा

गया में सांप को खिलौना समझकर 1 साल का बच्चा ने मुंह से चबा-चबा कर मार डाला, बच्चों की मां को पड़ी नजर तो हो गयी हैरान, जानिए

बिहार के गया में अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. करीब 2 फीट लंबे सांप को खिलौना समझकर 1 साल का बच्चा उससे खेलने लगा. खेल-खेल में बच्चा सांप को पकड़कर अपने मुंह में डाल रहा था. इस बीच सांप को उठाकर उसके बीच के हिस्से को चबा लिया. बच्चे द्वारा सांप को चबाए जाने से सांप की मौत हो गई।

दरअसल, गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव के रहने वाले राकेश कुमार के 1 साल का बच्चा रियांश ने अपने छत पर ही खेल रहा था, तभी एक सांप का बच्चा छत पर पहुंच जाता है जिसे बच्चा खिलौना समझकर उसे पकड़ लेता है और सांप के बच्चे के साथ खेलने लगता है और देखते देखते ही वह अपने मुंह में लेकर सांप के बच्चे को चबा-चबाकर मार डालता है। हालांकि जब इसकी नजर बच्चों की मां को पड़ी तो वह हैरान हो गई और आनन फानन में बच्चे के मुंह से सांप के बच्चे को बाहर निकाला और फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां बच्चे का डॉक्टर ने इलाज किया।

Most Popular

error: Content is protected !!