Saturday, October 24, 2026
HomeBiharवजीरगंज के जोकहरी नदी में डूबकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत

वजीरगंज के जोकहरी नदी में डूबकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत

वज़ीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् जोकहरी नदी में मुंदीपुर के निकट शुक्रवार की दोपहर 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक मुंदीपुर निवासी विनोद यादव का छोटा पुत्र राजीव कुमार था। परिजनों ने बताया कि वह शौच के लिये नदी के तरफ गया था, चहका के निकट पानी लेने के समय उसका पैर फिसला और वह नदी की धार में चला गया। उसे डूबता देख उसके अन्य साथी ने शोर मचाया और ग्रामीणों को बात बतायी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे नदी में से निकाला और इलाज के लिये वजीरगंज सीएचसी लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली, लेकिन परिजन उसके शव को लेकर चले गये, जिसकी जांच की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!