Saturday, October 24, 2026
HomeBiharवजीरगंज में लगातार वर्षा से प्रखंड मुख्यालय सहित मुहल्ले में भरा पानी

वजीरगंज में लगातार वर्षा से प्रखंड मुख्यालय सहित मुहल्ले में भरा पानी

वजीरगंज। गुरूवार की रात से क्षेत्र में लगातार हो रहे मुसलाधार वर्षा से धान के निचले खेत डूब चुके हैं और प्रखंड मुख्यालय परिसर सहित आस – पास के मुहल्ले में वर्षा का पानी भर गया। पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय के पशु चिकित्सालय, बीआरसी, किसान भवन एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में जाने के लिये लोगों को सोचना पड़ रहा है, ऐसे में उन कार्यालयों में संचालित होने वाले कार्य भी प्रभावित हैं। वहीं सामने बना नाला कई जगहों पर जाम है, जिसपर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। कई किलोमीटर से चलकर आने वाले वर्षा के पानी का नदी में निकास के लिये यही एक मार्ग है, जिसके कारण परेशानी बढ़ गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!