Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharकन्या मध्य विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका  शिक्षिका पुष्पलता अम्बष्ठा का 94 वर्ष...

कन्या मध्य विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका  शिक्षिका पुष्पलता अम्बष्ठा का 94 वर्ष की आयु में निधन

जमुई।गिद्धौर कन्या मध्य विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका पुष्पलता अम्बष्ठा का रविवार की सुबह निधन हो गया। वे 94 वर्ष की थीं। यह जानकारी उनके पोते गिद्धौर निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता सुशांत साईं सुंदरम ने दी। उन्होंने बताया की पुष्पलता अम्बष्ठा लंबे समय तक गिद्धौर के कन्या मध्य विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापिका कार्यरत रहीं। वृद्धावस्था की वजह से कई बीमारियों से जूझते हुए रविवार की सुबह 9 बजे पटना स्थित आवास पर उनका निधन हुआ। जिसके बाद अंतिम संस्कार देर शाम किया गया। वहीं पूर्व प्रधानाध्यापिका पुष्पलता अम्बष्ठा के निधन पर कन्या मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान, शिक्षक राजवंश केशरी, शिक्षिका सुजाता तिवारी, डॉ सिन्हाज फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा सहित अन्य ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

जमुई से सदानंद कुमार

Most Popular

error: Content is protected !!