Sunday, October 25, 2026
HomeBiharईलाज के क्रम में हुई मौत परिवार वालो ने काटा बवाल

ईलाज के क्रम में हुई मौत परिवार वालो ने काटा बवाल

गया ज़िले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौती मोड़ के समीप स्थित बोधि हॉस्पिटल में इलाज़ कराने आए वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक नई गोदाम के रहने वाले 58 वर्षीय रामबली कुमार थे।इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाने की पुलिस समेत डायल 112 मौके पर पहुंची है और लोगों को समझा-बुझा कर हंगामा शांत कराया। परिजनों का अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही से इलाज़ करने और मार देने का आरोप लगा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है मरीज का स्थिति गंभीर थी। परिजनों से सहमति पत्र पर साइन कर लिए गए थे।
मामले में रामपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया मरीज़ के परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!