Saturday, October 24, 2026
HomeBiharवजीरगंज के केनारचट्टी में बंद घर से चोरी दो लाख से की...

वजीरगंज के केनारचट्टी में बंद घर से चोरी दो लाख से की चोरी

वज़ीरगंज | वजीरगंज प्रखंड के  केनारचट्टी निवासी सुरेन्द्र शर्मा के बंद घर से शनिवार को चोरी हो गई, जिसका पता शनिवार को देर रात घर पहुंचने पर हुई। पीड़ित सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि वे धनबाद चले गये थे और शनिवार की दोपहर उनकी पत्नी, पुत्र व पुत्रवधु राजगीर चले गये थे। शनिवार की रात को 09 बजे जब वे लोग घर पहुंचे तो देखा की घर के अन्दर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था तथा सामान बिखरे हुए थे, तब चोरी का एहसास हुआ। कमरे में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर चोरों ने सोने का झुमका, कान का टॉप्स, नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, बिछीया सहित पांच हजार रूपये नकद चुरा लिया तथा पत्नी के बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 33 हजार रूपया भी ले लिया। चोरों ने जेवर सहीत नकदी मिलाकर दो लाख से उपर की चोरी कर ली है, जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश ओझा ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर चोरी का जायजा लिया है, पीड़ित गृहस्वामी से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायगी।

Most Popular

error: Content is protected !!