Monday, October 26, 2026
HomeBiharगिद्धौर स्टेडियम के निकट से साइकिल की हुई चोरी ,चोर का CCTV...

गिद्धौर स्टेडियम के निकट से साइकिल की हुई चोरी ,चोर का CCTV में फोटो कैद

जमुई।थाना क्षेत्र के बंझुलिया गांव निवासी कालीचरण पंडित के द्वारा साइकिल चोरी के
एक मामले को लेकर गिद्धौर थाना में आवेदन दे कार्रवाई की मांग की गयी है । जानकारी के अनुसार चोरी की घटना से पीड़ित कालीचरण पंडित द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के माध्यम से कहा है कि हर जोर की तरह मेरा पुत्र अभिषेक निशांत मेरे भांजे के साथ अपनी साइकिल से कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम गिद्धौर में खेलने गया था। कि इसी क्रम में उसने अपनी साइकिल स्टेडियम के प्रवेश द्वार के करुणा मैत्री नेत्रालय के सामने ताला लगा साइकिल को खड़ा कर स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर गया। तकिराबन दो घंटे बाद जब खेल मैदान से बाहर आया तो उसकी साइकिल गायब थी। आसपास काफी खोजबीन किया तो कहीं कुछ पता नही चल सका । साइकिल चोरी के इसी मामले को लेकर
बंझुलिया निवासी कालीचरण पंडित द्वारा थाना में आवेदन दे मामले में समुचित कानूनी कार्रवाई करने की गिद्धौर पुलिस से मांग की है। वही चोर का करतूत सीसीटीवी में कैद हो गया है ।

जमुई से सदानंद कुमार

Most Popular

error: Content is protected !!