स्कूलों को भगवा रंग में रंगकर बनाया जा रहा मॉडल स्कूल– आइसा*
*लाठी गोली से नहीं रुकेगा बिहार में शिक्षा रोजगार का आंदोलन– इंकलाबी नौजवान सभा*
गयाजी।बदहाल शिक्षा, नौजवान बेरोज़गार कौन है इसका जिम्मेवार दिल्ली पटना की सरकार नारे के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और इंकलाबी नौजवान सभा ने आज गांधी मैदान के गांधी मंडप में छात्र युवा संसद का आयोजन किया।
कार्यक्रम में गया समेत जहानाबाद, अरवल व औरंगाबाद के सैंकड़ों छात्र युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन इंकलाबी नौजवान सभा राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर ने किया।
कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के बतौर पालीगंज से भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ, आइसा राज्य अध्यक्ष धनंजय, इंकलाबी नौजवान सभा नेता शाह शाद, रमाकांत कुमार, डॉ धनंजय कुमार, आइसा नेता मोहम्मद शेरजहां, सबा आफ़रीन, द्विंकल रक्षिता, नीतीश कुमार ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्कूली से लेकर उच्च शिक्षा तक बिहार की पूरी व्यवस्था को सरकार ने बदहाल कर दिया है। परीक्षाएं समय पर नहीं हो रही हैं और रोजगार के सवाल को लगातार निजी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। सरकार स्कूल और कॉलेज खोलने के नाम पर केवल इमारतों को भगवा रंग में रंगने में लगी है, जबकि लाइब्रेरी, प्रयोगशालाएं और अन्य बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं।
रोजगार की स्थिति इतनी खराब है कि बिहार के युवा बड़े पैमाने पर पलायन करने को मजबूर हैं। कई जगह नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से पैसे की वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। चार कमरों में डिग्री कॉलेज चलाना बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ मजाक है।
वहीं आइसा व आरवाईए द्वारा जिले में स्कूल कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो आंदोलन भी चलाया जाएगा। संगठन के नेता स्कूलों का अध्ययन करेंगे और स्कूलों की बेहतरी के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।
आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 6 सितंबर को पटना के श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल में होने वाले जेन जी राइजिंग महाजुटान में जिले से सैंकड़ों छात्र युवा भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ऐसे की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा करेंगी।
सभा को रवि कुमार, सनोज मांझी, साबिर खान, जीतू यादव, आर्यन राज, इरफान आलम, रुस्तम मौर्या, लव कुमार, रहमत हाशमी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मोहम्मद शाकिब, चितरंजन कुमार, मोहम्मद नूर, मुकेश कुमार, मो. तारिक अनवर, अनुराग कुमार, शहरे आलम, ज्ञानी यादव समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए।






