Saturday, August 29, 2026
HomeBiharराखी बांधने के लिए घर से निकली नवविवाहिता लापता, पति ने प्रेमी...

राखी बांधने के लिए घर से निकली नवविवाहिता लापता, पति ने प्रेमी के साथ फरार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना क्षेत्र के चंदौती गांव से भाई को राखी बांधने के लिए घर से निकली एक नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है। पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने की आशंका जताई है। चंदौती गांव निवासी पवन मांझी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी अप्रैल 2026 में चाकंद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सुमंती कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से पत्नी उसके साथ ही रह रही थी। शुक्रवार को सुमंती अपने भाई को राखी बांधने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह न तो वापस घर पहुंची और न ही अपने मायके पहुंची। पवन मांझी ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह है कि शादी से पहले उसकी पत्नी का मायके के गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी आधार पर उसने पत्नी के उक्त युवक के साथ चले जाने की आशंका जताई है। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पति के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!