Sunday, August 30, 2026
HomeBiharचाकंद के चमनडीह में जदयू नगर प्रखंड कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ

चाकंद के चमनडीह में जदयू नगर प्रखंड कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ

बेलागंज।रविवार को चाकंद के चमनडीह गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप नगर प्रखंड जदयू कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। जिसका शुभारंभ पार्टी के जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा, स्थानीय विधायक मनोरमा देवी एवं प्रखंड अध्यक्ष काशिफ अंसारी ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक मनोरमा देवी ने कहा है सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में चल रही डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास में गति प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी पूर्व सीएम नीतीश कुमार के हीं अवतार है, जो नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर चलकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए वचनबद्ध हैं। वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष ई अजय कुशवाहा ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार के द्वारा संचालित हर एक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर जीवन यापन कर रहे लोगों तक पहुंचाने एवं योजनाओं और उसके क्रियान्वयन को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि अगर उनके साथ किसी तरह की समस्या नजर आए तो जदयू कार्यालय में आकर आवेदन या मौखिक जानकारी दे सकते है। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जदयू के नगर प्रखंड अध्यक्ष और नगर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो काशिफ अंसारी ने कहा कि जदयू स्थापना काल से हीं जन सरोकारों की पार्टी रही है। प्रखंड के किसी भी जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोग हों अपनी समस्याओं को प्रखंड कार्यालय में लाकर रखें। यहां हमेशा कोई न कोई कार्यकर्ता उपलब्ध रहेंगे। उनके समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को मधुसूदन राय, कुंडल वर्मा, संजय मिश्रा, रंजीत कुशवाहा आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष काशिफ अंसारी के द्वारा सभी आगत अतिथियों का स्वागत और सम्मान अंगवस्त्र एवं बुक्के देकर किया गया। कार्यक्रम में सुबोध यादव, शिवपूजन प्रसाद उर्फ शिवजी, व्रजराज पांडेय, शंभू सिंह, मो शमशेर, मो शाकिर, राजेंद्र दास, मो इरशाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!