Monday, August 31, 2026
HomeBiharमोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला को ट्रैक्टर ने...

मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत।

बेलागंज।बेला-खिजरसराय सड़क मार्ग पर धर्मागतपुर पुल के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला का पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, नीलम देवी अपने 20 वर्षीय पुत्र उदेश कुमार गौतम के साथ मोटरसाइकिल से मायके निमचक टोला हाजीचक से जेठियन तेतर लौट रही थीं। धर्मागतपुर के समीप सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे बैठी नीलम देवी सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घायल उदेश को स्थानीय लोगों ने बेलागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुटने से कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!