Friday, September 4, 2026
HomeBiharबिहारशरीफ में 6 सितंबर को होगा शिक्षा साहित्य शिखर सम्मान समारोह

बिहारशरीफ में 6 सितंबर को होगा शिक्षा साहित्य शिखर सम्मान समारोह

वजीरगंज के 9 शिक्षक  होंगे सम्मानित

वजीरगंज । राष्ट्रीय हिंदी मासिक स्वास्थ्य पत्रिका आरोग्य गुरु के तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर रविवार को बिहारशरीफ में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा साहित्य शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों को व्यापक पहचान दिलाना है। इस शिक्षा साहित्य शिखर सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये वजीरगंज क्षेत्र के 9 शिक्षकों को चयनित किय़ा गया है ,जिसमें मध्य विद्यालय बढ़ही बिगहा के शिक्षक सह भारत स्काउट एंड गाईड के जिला प्रशिक्षक शैलेन्द्र कुमार ,मध्य विद्यालय बिच्चा के शिक्षक कमलेश कुमार , मध्य विद्यालय दखिनगांव के शिक्षक प्रभाकर कुमार ,शिक्षिका ज्योत्सना शाही ,आवासीय नवोदित विद्यालय की प्राचार्या बबीता कुमारी ,सक्षम स्किल्स डेवलपमेंट अकादमी के सेंटर ऑनर संतोष कुमार सहित शिक्षका श्रीमती मधु ,श्रीमती प्रभा एवं शिक्षक कुमार निशांत शामिल है |
आयोजक सौरभ कुमार ने बताया कि  समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 50 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, समर्पण, रचनात्मक योगदान तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए *lशिक्षा साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर शिक्षा और साहित्य  क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद एवं साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। समारोह में शिक्षा और साहित्य के समकालीन परिदृश्य, समाज में शिक्षकों एवं रचनाकारों की भूमिका तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!