Friday, September 11, 2026
HomeBiharचाकंद थाना की पुलिस ने लंबित मामले के अनुसंधान के दौरान की...

चाकंद थाना की पुलिस ने लंबित मामले के अनुसंधान के दौरान की गई कार्रवाई में तीन को दबोचा

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के चमनडीह गांव में छापेमारी कर इस्तहार वारंटी भगवान पासवान के पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना कांड संख्या 203/26 के फरार वारंटी कमलेश सिंह के पुत्र रामाकांत कुमार को बुनियादगंज थाना क्षेत्र के भेदिया कला गांव से बुनियादगंज थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरी गिरफ्तारी कांड संख्या 119/26 के नामजद आरोपी स्व जगदेव यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव को उसके गांव बहादुरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चाकंद थाना की पुलिस लंबित मामले के अनुसंधान में तत्परता दिखाते हुए फरार चल रहे वारंटियों और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!