वजीरगंज।प्रखंड नियोजित शिक्षकों के कालबद्ध प्रोन्नति का मामला फिर गरमा गया है। नियोजित शिक्षक संघ वजीरगंज ने शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सचिव शिक्षक नियोजन समिति को ज्ञापन सौंपा और अविलंब प्रोन्नति देने की मांग की।संघ के प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना गया द्वारा पत्रांक- 4251 दिनांक 21.12.2024 एवं 5618 दिनांक 23.10.2025 के माध्यम से कालबद्ध प्रोन्नति का आदेश दिया गया था। इसके आलोक में बीईओ वजीरगंज ने पत्रांक- 1321 दिनांक 26.12.2024 को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन 10 माह बाद भी शिक्षकों को लाभ नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि गया जिले के कई प्रखंडों व वजीरगंज की कई पंचायतों में प्रोन्नति दी जा चुकी है, लेकिन बड़ी संख्या में शिक्षक अब भी वंचित हैं। इससे शिक्षकों में आक्रोश है।शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रोन्नति नहीं दी गई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर शशि शेखर, विरेन्द्र कुमार, अजय कुमार शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
