Wednesday, September 16, 2026
HomeBiharलोकतंत्र दिवस पर कांग्रेसजनों ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

लोकतंत्र दिवस पर कांग्रेसजनों ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

गयाजी। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर संविधान की रक्षा तथा स्वतंत्रता, समानता और न्याय को बनाए रखने का संकल्प लिया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली सहित अन्य नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र सत्ता में बैठे लोगों का नहीं, बल्कि देश की जनता का होता है। उन्होंने नागरिक अधिकारों और जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने मजबूत विपक्ष दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च है और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

इस मौके पर राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, विशाल कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, सुनील कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, मुन्ना माझी समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!