गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को गया के चांद चौरा दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में हुआ।
इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। साथ ही देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की गई। पूजा एवं हवन का अनुष्ठान श्री नारायण शास्त्री ने कराया।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर शासन के प्रमुख के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, वार्ड पार्षद अर्पणा मिश्रा, सारिका वर्मा, गुंजा सिंह, संजू देवी, आशा देवी, सोनम कुमारी, शर्मिला देवी, राणा रणजीत सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, सुनील बंबईया, रामप्रवेश सिंह, संजय यादव, गोलू ठाकुर, कुंदन सिंह, महेश यादव, बबलू गुप्ता, मंटू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
