गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अनीश पंकज मेमोरियल विधि कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच एशियाई पार्लियामेंट्री डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने देश के विकास, युवाओं की भूमिका, लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्र निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों से जुड़े विभिन्न विषयों पर तर्क एवं तथ्यों के साथ अपने विचार रखे।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि डिबेट प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में तर्क क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण अपने विचारों को प्रभावी ढंग से रखने और सीखने का प्रयास है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र एवं समाज के हित में अपनी प्रतिभा का उपयोग करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में रवि कुमार, स्नेहा, अनुराधा, प्रीतम, सत्य प्रतीक, सा आलम, मनीष कुमार, नितीश कुमार, शालू कुमारी, पंकज कुमार, शुभम कुमार, गौतम कुमार, गौरव कुमार, ज्योति कुमारी, मुस्कान, रूही सिंह एवं संजना कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, प्रोफेसर डीआर, मिहिर कुमार, प्रोफेसर साक्षी प्रिया, कृतिका कौशिक, प्रोफेसर पब मनीष, शिवेंद्र नारायण, सोनम कुमारी, सुधांशु रंजन, विकास कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुनील मिश्रा, बबलू गुप्ता, मंटू कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
