वजीरगंज।प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को कर्मा व्रत श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक इस पर्व को लेकर सुबह से ही गांवों में चहल-पहल रही।
बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखा। शाम को पारंपरिक रीति-रिवाज से कर्मा देव की पूजा-अर्चना की गई।
प्रखंड के वजीरगंज बाजार ,डाकबंगला
,पुनावां ,दखिनगांव , बरौनी ,मीरगंज , अढ़वां ,तरवां बाजार ,केनारचट्टी सहित विभिन्न गांवों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। व्रती महिलाओं और युवतियों ने पूजा स्थल पर कर्मा की डाली स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की और सामूहिक रूप से कर्मा व्रत की कथा सुनी। महिलाओं ने पारंपरिक कर्मा गीत गाकर धार्मिक परंपरा को जीवंत किया।
इस मौके पर प्रभावती कुमारी ,आकांक्षी शर्मा ,मिनिता देवी,जुली कुमारी ,ममता कुमारी ,कुमारी पुष्पा ,बिंदु देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि कर्मा पर्व केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम और ग्रामीण संस्कृति की एकता का प्रतीक है। इस बार नई पीढ़ी की युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
